क्षेत्र क लखनिया दरी मोड़ के पास शनिवार की देर शाम पुलिस ने जांच में एक टाटा सूमो से तस्करी करके ले जाया जा रहा गांजा बरामद किया है। तस्करी में प्रयुक्त टाटा सूमो वाहन सहित संलिप्त दोनों आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह लखनिया दरी मोड़ के पास वाहन चेकिंग कर रहे थे कि तभी मुखबिर से सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ से भारी मात्रा में गांजा लोड कर सोनभद्र से वाराणसी की ओर एक टाटा सूमो जाने वाली है। जिसपर लखनिया दरी मोड़ के पास चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान संदिग्ध टाटा सूमो आती हुई दिखाई दी। जो छत्तीसगढ़ आरटीओ में पंजीकृत है। तलाशी के दौरान पुलिस को वाहन में 55 किग्रा 475 ग्राम अवैध गाजा बरामद हुआ है। जिसकी अनुमानित कीमत लगभग तीन लाख रुपये है। पुलिस ने वाहन में सवार दो आरोपियों जय प्रकाश पांडेय व मनीष राय निवासी पाली थाना कासिमाबाद जनपद गाजीपुर को हिरासत में ले लिया। उनके पास से पुलिस ने गांजा के अलावा दो मोबाइल फोन भी बरामद किया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।