तिसुही स्थित जेएसजीएस पब्लिक स्कूल में रविवार को कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न जनपदों से आए 20 पहलवानों ने हिस्सा लिया। पहली जोड़ी के दंगल में नेपाल के थापा पहलवान ने प्रतिद्वंदी को पटखनी देकर 51 हजार रुपये का पुरस्कार जीता। दंगल में दिल्ली, हरियाणा, वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, गोरखपुर, मिर्जापुर के अलावा नेपाल के पहलवानों ने भाग लिया। नेपाल से बसंत थापा के नेतृत्व में पहलवानों की टीम तिसुही पहुंची थी। दूसरी कुश्ती में मिर्जापुर से चीनी पहलवान ने बाजी मारकर 21 हजार की इनामी कुश्ती जीती। तीसरी कुश्ती 31 हजार रुपये की गोरखपुर व गाजीपुर के बीच बराबर का मुकाबला रहा। कार्यक्रम में जगदीश सिंह पटेल, ग्राम प्रधान रमेश सिंह, अखिलेश्वर पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, शिवपाल यादव, रमेश यादव, पप्पू यादव, दीपक पटेल, शिवबालक, राजेश सिंह, लालबहादुरप्रकाश पटेल आदि लोग उपस्थित रहे।