फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाईफाई युक्त होंगे नगर के दो सार्वजनिक स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर पालिका परिषद मिर्जापुर अब पालिका क्षेत्र के दो सार्वजनिक स्थानों को वाईफाई से युक्त करेगी। इसके लिए पालिका की तकनीकी टीम को सक्रिय किया गया है। नगर पालिका परिषद कार्यालय परिसर पहले ही वाईफाई युक्त है। अब शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर के ऐसे व्यस्त क्षेत्र को भी वाईफाई युक्त करने की योजना बनाई है जो व्यस्त होने के साथ ही महत्वपूर्ण भी हो। इसके लिए रेलवे स्टेशन रोड, कलेक्ट्रेट तथा कई अन्य कई स्थानों को खंगाला जा रहा है। इसके लिए बीएसएनएल से भी जानकारी मांगी गई है। इसमें क्षेत्र के अनुसार लागत व लागत के अनुसार क्षेत्र का प्रसार आदि बिंदु शामिल हैं। स्थान का चयन महत्वपूर्ण है। स्थान के चयन के बाद ही अन्य कार्य शुरू होंगे। इसके लिए नगर पालिका की कनीकी टीम लगी हुई है। हालांकि अभी इस संबंध में बजट या बजट का प्रस्ताव तैयार नहीं हो सका है। बीएसएनएल से प्राप्त जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

ग्रामीणों को भी मिलेगा लाभ
मिर्जापुर। यह योजना इस बात को ध्यान में रखकर बनायी जा रही है कि नागरिकों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों से प्रतिदिन नगर में आ रहे ग्रामीणों को भी इसका लाभ मिल सके। इसके लिए उन स्थानों को चिन्हित कर वहां पर सर्वे किया जा रहा है जहां पर नागरिकों के साथ ही ग्रामीणों का भी आवागमन होता है। सूत्रों का कहना है कि पूरी तैयारी के बाद इस वित्तीय वर्ष के अंत तक यह कार्य पूरा किया जा सकता है।
नगर पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि इस संबंध में शासन का एक निर्देश आया है। बीएसएनएल को इस संबंध में पत्र भेजा गया है। साथ ही पालिका की तकनीकी व कर विभाग की टीम इसके लिए स्थान का सर्वे कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें