फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: मिर्जापुर में बिजली गिरने से दो लोगों की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Fri, 12 Apr 2024 07:37 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर में बारिश के दौरान बिजली भी कड़क रही थी। हादसा इसी दौरान हुआ।
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से एक खेत में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली की चपेट में आकर शुक्रवार की शाम को ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के बबुरा खुर्द गांव में गेहूं की कटाई कर रही महिला और दुर्जनीपुर गांव में भैंस चरा रहे मवेशी की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


क्षेत्र के बबुरा खुर्द निवासी फातिमा बेगम (38) पत्नी मोहम्मद गरीब शुक्रवार की शाम को अपने खेत में गेहूं की कटाई कर रही थीं। उसी दौरान अचानक आंधी-तूफान के साथ बरसात होने लगी। तभी तेज गरज और चमक के साथ खेत में बिजली गिर पड़ी। जिसकी चपेट में आने से फातिमा बेगम गंभीर झुलस गई। 

जानकारी मिलने पर परिजन व आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। परिजन उपचार के लिए अस्पताल लेकर जाते तब तक उनकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक कृपाशंकर सिंह भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किया। दुर्जनीपुर गांव निवासी चूड़ामणि चतुर्वेदी (65) शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे अपने घर से कुछ दूर सीवान में अपनी भैंस चरा रहे थे। 
विज्ञापन


उसी दौरान आंधी-तूफान के साथ बारिश होता देख चूड़ामणि एक आम के पेड़ के पास जाकर खड़े हो गये। तभी तेज गरज और चमक के साथ बिजली गिरी। जिसमें उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक मनसुख यादव मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करने में जुट गये है।

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज ने बताया कि बिजली गिरने से दुर्जनीपुर गांव में एक पुरुष और बबुरा खुर्द में एक महिला की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें