फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दो जोड़ी कुंभ स्पेशल ट्रेनों का होगा ठहराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रेल प्रशासन महाकुंभ के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दो जोड़ी विशेष रेलगाड़ियों का संचालन करेगा। इन ट्रेनों का ठहराव मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर होगा।
विज्ञापन

उत्तर मध्य रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी रागिनी सिंह ने बताया कि गाड़ी संख्या 09019 व 09020 वलसाड-दानापुर मेला विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। ये ट्रेनें मिर्जापुर और चुनार स्टेशन पर भी रुकेंगी। वलसाड से चलेगी तो मिर्जापुर स्टेशन पर सुबह 11:35 बजे पहुंचेगी। इसका दो मिनट का ठहराव होगा। वहीं, चुनार में 12:18 यह मिनट पर पहुंचेगी। यहां भी इस ट्रेन का दो मिनट का ठहराव होगा।
दानापुर से चलने वाली ट्रेन सुबह 4:10 बजे चुनार और 4:43 बजे मिर्जापुर स्टेशन पर आएगी। दोनों स्टेशनों पर इसका ठहराव होगा। दूसरी ट्रेन गाड़ी संख्या 01903 व 01904 आगरा कैंट-कोलकाता कुंभ मेला विशेष ट्रेन का ठहराव मिर्जापुर स्टेशन पर होगा। आगरा से चलने पर ट्रेन सुबह 5:20 बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचेगी। वहीं, कोलकाता से चलने पर ट्रेन रात 9:48 बजे यहां आएगी। इन ट्रेनों का भी दोनों स्टेशनों पर ठहराव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें