दुकान में सबकुछ ठीक ठाक था। सभी बैठकर बात कर रहे थे कि अचानक कुछ लोग घुसते हैं और मारपीट करने लगते हैं। हमलावर फावड़ा चलाते हैं और कुछ लोगों को घायल कर देते हैं। वहां मौजूद लोगों ने एक को पकड़कर पुलिस को सौंपा है और दूसरे की तलाश पुलिस कर रही है।
विंध्याचल थाना क्षेत्र के अटल चौक के पास बृहस्पतिवार की शाम को तमंचा, धारदार हथियार व हाकी से लैस होकर हार्डवेयर की दुकान में घुसकर चार युवकों ने व्यापारी पर जानलेवा हमला कर दिया। फावड़े के हमले में दुकानदार सुनील कुमार जायसवाल पर घायल हो गए। दुकान पर मौजूद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया, जबकि मुख्य हमलावर फरार हो गया।
पुलिस अब घटना की जांच में जुट गई है और पूरे मामले पर तफ्तीश कर रही है। इसके साथ घटना का सीसीटीवी सामने आ गया है जिसके आधार पर आरोपियों की तलाश भी की जा रही है। घायलों का इलाज कराया जा रहा है।