फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार तीसरे दिन मिले कोरोना के दो नए मामले

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव में लगातार तीसरे दिन मंगलवार को कोरोना संक्रमित दो नए मामले सामने आए है। तीन दिनों में प्रतिदिन दो संक्रमित मिले है। इसमें पांच विदापुर गांव से है। एक चुनार के पिरल्लीपुर का निवासी है। जो लखनऊ में भर्ती है। मंगलवार को तीसरे दिन दो कोरोना संक्रमित के मिलने पर गांव में हड़कंप मच गया। संक्रमित के घर के पास के एरिया को सील कर घर वालों को क्वारंटीन के लिए ले जाया गया। गांव में सैनिटाइजेशन आदि कार्य किया गया।
विज्ञापन

जिले में तीन दिनों से कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। तीन दिनों में छह कोरोना संक्रमित मिले है। बड़ी बात ये है कि इसमें से पांच संक्रमित सीखड़ ब्लाक के विदापुर गांव के ही है। रविवार को दो संक्रमित मिले थे। इसमें एक चुनार के पिरल्लीपुर और दूसरा सीखड़ के विदापुर गांव का निवासी था। चुनार के पीरल्लीपुर वाला संक्रमित लखनऊ में भर्ती है। सोमवार को विदापुर गांव में मां-पुत्र की रिपोर्ट पाजिटिव आई। मंगलवार को भी विदापुर गांव में ही कोरोना के दो संक्रमित मिले है। सीएमओ डा. ओपी तिवारी ने बताया कि मंगलवार को मिले दो पाजिटिव में एक 35 वर्ष और दूसरा 26 वर्ष का युवक है। दोनों एक जून को अपने परिवार के साथ मुंबई से घर आए थे। दो जून को उनका सैंपल लिया गया था। मंगलवार को उनकी रिपोर्ट पाजिटिव आई है। बताया कि मंगलवार को कुल 183 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच रिपोर्ट पाजिटिव आई है। इसमें दो नए मामले है और तीन पूराने संक्रमितों की दोबारा पाजिटिव रिपोर्ट आई है। काफी समय बाद मंगलवार को एक साथ 183 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें पांच पाजिटिव रिपोर्ट है। पांच पाजिटिव में दो नए मामले और तीन पूराने संक्रमितो की दोबारा रिपोर्ट पाजिटिव आई है। 178 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 10 संक्रमितो की दोबारा रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसमें तीन मिर्जापुर, दो सोनभद्र और पांच भदोही के निवासी है। रिपोर्ट निगेटिव आने पर उनको छुट्टी दे दी गई।
जिले से मंगलवार को 125 लोगों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। इसमें चुनार कोतवाली क्षेत्र के कैलहट, दयालपुर, सैंफोर्ड के आईसोलेशन और परसिया के क्वारंटीन सेंटर से सैंपल जांच के लिए लिया गया।
विज्ञापन

अब सोनभद्र और भदोही के संक्रमित नहीं होंगे भर्ती
मिर्जापुर। शासन के आदेश पर अब सोनभद्र और भदोही जिले के संक्रमित अपने जिले में भर्ती होंगे। सोमवार से भदोही और सोनभद्र में मिलने वाले संक्रमितो को उनके जिले में ही भर्ती किया जा रहा है। कोरोना संक्रमण का प्रकोप फैलने पर मंडल के मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले के संक्रमितो को भर्ती करने के लिए विंध्याचल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा था। 30 बेड का अस्पताल फुल होने पर नगर के बसही स्थित सेमफोर्ड स्कूल में बने आईसोलेशन वार्ड में भर्ती किया जा रहा था। सोमवार को शासन ने आदेश जारी किया कि अब भदोही और सोनभद्र के संक्रमित उसी जिले के आईसोलेशन में भर्ती होंगे। सोनभद्र में सोमवार को आठ संक्रमित मिले है। कोरोना के नोडल डा. अजय कुमार ने बतया कि सोमवार से भदोही और सोनभद्र के संक्रमित वहीं भर्ती हो रहे है।
37 प्रवासियों की हुई जांच
लालगंज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को मुंबई और सूरत से लौटे 37 प्रवासियों की थर्मल स्क्रीनिंग से जांच की गई। परिवार के लोग प्रवासियों को थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद ही घर लौटने की बात कर रहें है। सीएचसी डा. अशोक यादव, सुशील कांत दुबे, ओंमकार नाथ, रमेश के साथ प्रवासियों को स्वास्थ्य जांच करते रहे।
विज्ञापन

पाजिटिव-64
मिर्जापुर-14 (एक लखनऊ में), भदोही- 42 और सोनभद्र - आठ
मिर्जापुर- कुल केस-41- स्वस्थ्य हुए-27, एक्टिव केस-14, कुल मौत-0, नए रोगी-दो, हाट स्पाट-चार
.................
क्वारंटीन - 33- परसिया आश्रम पद्धति विद्यालय में ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें