अदलहाट। थाना क्षेत्र के भाईपुर खुर्द गांव में रविवार की रात को चैनल का ताला तोड़कर घर में चोरों ने कमरे में रखे बाक्स का ताला तोड़कर सोने चांदी के जेवरात व नगदी समेत लगभग दो लाख रुपये की चोरी की।
थाना क्षेत्र के तियरा गांव के मूल निवासी राजकुमार मौर्य भाईपुर खुर्द गांव में मकान बनाकर रहते हैं। रविवार की रात 11 बजे घर में भोजन करने के बाद परिवार के साथ छत पर सोने चले गए। रात को किसी समय चोर चैनल का ताला तोड़कर घर में घुसे और बॉक्स का ताला तोड़कर उसमें रखी चांदी के आभूषण और 35 हजार रुपये नगद उठा ले गए। सोमवार की सुबह जब परिवार वाले नीचे आए तो बॉक्स टूटा हुआ पाया। गृह स्वामी ने लिखित तहरीर थाने में दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस जांच में जुट गई है।