फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक समेत दो की मौत, मौसा-मौसी को लेकर नानी के घर जा रहा था रोहित

Thu, 05 Oct 2023 06:46 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

मिर्जापुर के देवरी आमघाट रोहित (23) अपने मौसा और मौसी को बाइक पर बैठा कर मध्य प्रदेश के सीधी स्थित नानी घर जा रहा था।  ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित का सिर ट्रक के नीचे आ गया। बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती गई। 
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त बाइक की सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा के पास गुरुवार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक समेत दो की मौत हो गई। एक महिला घायल हो गई। कटरा कोतवाली क्षेत्र के कतवारू का पूरा मोहल्ला निवासी छोटकऊ देव पांडेय (52) वन विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी थे। उनकी सास का बुधवार रात निधन हो गया। सास के घर मध्य प्रदेश के सीधी जिला बगेरी जाने के लिए छोटकऊ देव पांडेय ने अपने साढ़ू मनोज मिश्रा के पुत्र रोहित मिश्रा (23) निवासी देवरी आमघाट कोतवाली देहात को गुरुवार सुबह घर बुलाया।

विज्ञापन


रोहित अपने मौसा छोटकऊ देव पांडेय और मौसी सावित्री देवी (46) को बाइक पर बैठा कर मध्य प्रदेश के सीधी जाने के लिए निकला। देहात कोतवाली क्षेत्र के इटवा गांव के पास ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित का सिर ट्रक के नीचे आ गया। बाइक ट्रक में फंस गई और करीब 50 मीटर तक घसीटती गई। रोहित की मौके पर ही मौत हो गई।

छोटकउ देव पांडेय को गंभीर चोटें आईं। उनकी पत्नी सावित्री को हल्की चोटें आईं। छोटकउ देव पांडेय को मंडलीय अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया। डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया। सीओ सदर शैलेंद्र त्रिपाठी ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
Trending Videos

रस्सी पर कपड़ा डालते समय कुएं में गिरी महिला की मौत

विंध्याचल थाना क्षेत्र के निफरा गांव निवासी संदीप कुमार पांडेय की पत्नी प्रीती देवी (35) बुधवार शाम मकान के पास स्थित कुएं पर बंधी रस्सी पर कपड़ा सूखने के लिए डाल रही थीं। इस दौरान रस्सी टूट गई। इससे प्रीती अचानक कुएं में गिर गईं। शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

घटना के बाद ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। ग्रामीणों की मदद से प्रीती को कुएं से बाहर निकाला गया। अस्पताल ले जाया गया तो चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पति संदीप कुमार बाहर नौकरी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें