फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रा समेत दो की ट्रेन से कटकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री थाना क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर ट्रेन से कटकर अधेड़ की और अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने अप लाइन पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर छात्रा की मौत हो गयी। मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

पड़री, थाना क्षेत्र के पहाड़ा स्टेशन के पास शनिवार की दोपहर ट्रेन से कटकर एक अधेड़ की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उसकी पहचान कर परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। मौत की खबर सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। पड़री थाना क्षेत्र के बेलवन गांव निवासी 55 वर्षीय मुरारी पुत्र स्व. मुन्नी शनिवार की दोपहर घर से निकले थे। दो घंटे बाद किसी ने सूचना दिया कि पहाड़ा स्टेशन के पास ट्रेन से कटकर मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को ट्रैक से हटवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक को पांच पुत्र और एक पुत्री है। इसमें दो पुत्र और एक पुत्री की शादी हो चुकी है। परिजनों ने बताया कि मुरारी की मानसिक रुप से अस्वस्थ थे।
नरायनपुर, अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने शनिवार को दिन में पौने एक बजे अप लाइन पर मालगाड़ी ट्रेन से कटकर कक्षा 11 की छात्रा की मौत हो गयी। जीआरपी थाना चुनार पुलिस मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे मे ले लिया। अदलहाट थाना अन्तर्गत ग्राम परोरा निवासी अंजली 17 वर्ष पुत्री मुन्ना कक्षा 11 की छात्रा थी। शनिवार को अहरौरा रोड रेलवे स्टेशन के सामने मालगाड़ी ट्रेन के सामने आने से उसकी मौत हो गयी। घटना कि जानकारी होने पर परिजन मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया का छात्रा शुक्रवार को भी रेलवे स्टेशन पर आयी थी तो कुछ लोगों ने समझाकर घर भेज दिया था। घर में कोई परिवारिक विवाद था। जीआरपी चुनार ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें