फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Two held for using unfair means

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों की स्नातक व सेमेस्टर परीक्षा में बृहस्पतिवार को जीडी बिनानी पीजी कॉलेज में अनुचित साधन का प्रयोग करते हुए दो लोग पकड़े गए। उनको रस्टिकेट कर दिया गया है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के उड़ाका दल के सघन जांच अभियान के दौरान जीडी बिनानी पीजी कॉलेज और राज महिला महाविद्यालय महेवाघाट में एक-एक परीक्षार्थी को नकल सामग्री के साथ पकड़ा गया। इसके साथ ही टीम ने महाविद्यालयों में मिलीं अन्य अनियमितताओं के संबंध में चेतावनी भी दी। टीम में संयोजक डॉ ऋषभ कुमार एवं अन्य सदस्य डॉ अमित कुमार सिंह, आशुतोष कुमार तिवारी एवं डॉ रीता सिंह शामिल थीं।
उधर, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी द्वारा संचालित केबी कॉलेज में स्नातक वार्षिक तृतीय वर्ष व द्वितीय वर्ष एवं स्नातक प्रथम सेमेस्टर परीक्षा-2022 में प्रथम पाली स्नातक तृतीय वर्ष अंग्रेजी विषय में के बी पी जी कॉलेज एवं विंध्यवासिनी पीजी कॉलेज भरुहना में पंजीकृत 259 विद्यार्थियों में से 257 उपस्थित रहे, जबकि दो अनुपस्थित थे। द्वितीय पाली स्नातक प्रथम सेमेस्टर बीकॉम में पंजीकृत 147 विद्यार्थियों में से 145 उपस्थित तथा दो अनुपस्थित रहे। बीएससी केमेस्ट्री में कुल पंजीकृत 316 विद्यार्थियों में से 312 उपस्थित तथा चार अनुपस्थित रहे। प्राचार्य डॉ अशोक कुमार सिंह, डॉ वीरेंद्र सिंह, डॉ अरविंद, डॉ देवेंद्र पांडेय, डॉ अशोक कुमार सिंह चन्देल एवं महाविद्यालय की आंतरिक सचल दल संयोजक डॉ शशांक शेखर द्विवेदी, डॉ करनैल सिंह, डॉ धनंजय सिंह एवं डॉ किरन सिंह ने सघन तलाशी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें