फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षा के बाद स्वच्छता का अलख जगाने निकली दो सहेलियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के बरियाघाट पर गरीब बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देनी वाली सहेलियों ने अब लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने और युवाओं को जोड़कर सफाई के लिए अलख जगाने का बीड़ा उठाया है। शिक्षा के बाद दोनों सहेलियों ने युवाओं को जोड़कर शनिवार को शहर में सफाई अभियान चलाया।
विज्ञापन

नगर के महुवरियां निवासी शिखा मिश्रा और पूर्णिमा सिंह लाकडाउन के बाद से नगर के बरियाघाट पर बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रही हैं। शिक्षा के बाद दोनों सहेलियों ने युवाओं को जोड़कर शनिवार को शहर में सफाई अभियान चलाया। नगर में सफाई अभियान चलाकर लोगों को कार्य स्थल व शहर को स्वयं साफ करने को प्रेरित किया। एक महीने से सभी स्कूल, कॉलेज, दुकान आदि स्थानों पर जा जा कर लोगों से सफाई रखने की अपील करने की बात की। टीम में 50 युवा व युवतियों ने शहर में सफाई किया। इसमें सतीश तिवारी और राहुल कसेरा की टीम ने शहर के घंटाघर से बाटा चौराहा और गिरधर चौराहा होते हुए डंकिनगंज चौराहे की सफाई किया। रिया मौर्या और आकांक्षा और उनके समूह ने बरियाघाट, शिखा सिंह और श्रुति के समूह ने पक्काघाट और आलोक पांडेय और प्रतीक पांडेय के समूह ने स्टेशन से संमोहाल होते हुए लालडिग्गी चौराहा तक सफाई किया। सुजीत और अंकित के समूह ने त्रिमोहनी चौराहा से मुकेरीबाजार तक और आनंद और अंशुल के समूह ने महुवरियां की सफाई किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें