मिर्जापुर। अदालहट के वाराणसी-शक्तिनगर हाईवे स्थित टेडुआ बाबा मंदिर के पास बृहस्पतिवार की शाम को ट्रक की टक्कर से घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान वाराणसी के एक अस्पताल में मौत हो गई। एक माह बाद दो बेटियों की शादी है, मौत की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
सोनभद्र के रॉबर्ट्सगंज भरौलिया गांव निवासी 45 वर्षीय बहीउद्दीन ट्रक चालक है। वह अदलहाट से ऑओ से नरायनपुर जा रहा था। ऑटो में पांच अन्य लोग भी थे। ऑटो अदलहाट के टेडुआ बाबा मंदिर के पास पहुंची थी कि ट्रक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में ऑटो सवार बहीउद्दीन समेत छह लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल ले जाया गया। बहीउद्दीन को परिजन वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां पर उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजन शव लेकर घर आए। सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बहीउद्दीन पांच भाईयों में बड़ा था। परिवार में पांच बेटियां और दो बेटे हैं। दो बेटियों अख्तरी और सबाना की एक माह बाद शादी तय थी। उससे पहले हादसे में मौत हो गई। अदलहाट थानाध्यक्ष अमित मिश्रा ने बताया कि हादसे में घायल ऑटो चालक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।