फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुरः ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्र के पुत्र के खिलाफ दो करोड़ की आरसी जारी

Thu, 25 Nov 2021 08:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ खनिज विभाग ने बालू पट्टे की किस्त जमा नहीं करने पर सवा दो करोड़ से अधिक की आरसी जारी की है। 
विज्ञापन
विजय मिश्र, विधायक, ज्ञानपुर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मिर्जापुर जिले में नव निर्माण कंस्ट्रक्शन इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड  के मालिक और ज्ञानपुर विधायक विजय मिश्रा के पुत्र विष्णु मिश्रा के खिलाफ खनिज विभाग ने बालू पट्टे की किस्त जमा नहीं करने पर सवा दो करोड़ से अधिक की आरसी जारी की है।

विज्ञापन


इससे पहले डीएम ने आरसी का आदेश दिया था। आरसी जारी होने पर बकाया रुपये जमा न करने पर ज्ञानपुर तहसील के राजस्वकर्मी चल-अचल संपत्ति जब्त करेंगे। विष्णु मिश्रा के नव निर्माण कंस्ट्रक्शन इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र के गोगांव व नदिनी में बालू का पट्टा था।

कंपनी द्वारा दोनों पट्टे से खनन करने के बाद भी राजस्व जमा नहीं किया गया। इसमें गोगांव पट्टे पर एक करोड़ 25 लाख 34 हजार 206 रुपये का राजस्व बकाया है। इसमें 17 लाख 79 हजार रुपये अवैध खनन का है। नदनी पट्टे पर एक करोड़ 12 लाख 49 हजार 704 रुपये का राजस्व बकाया है।
विज्ञापन

पहले दिया गया था नोटिस

बकाया जमा नहीं करने पर कंपनी को पहले नोटिस जारी कर चेतावनी दी गई थी कि एक माह के अंदर धन जमा नहीं होने पर आरसी जारी की जाएगी। इसके बाद भी कंपनी द्वारा बकाया जमा न करने पर आरसी का आदेश जारी कर दिया गया। अब ज्ञानपुर तहसील के राजस्वकर्मी धनराशि वसूलने के लिए चल-अचल संपत्ति को जब्त करेंगे।  
विज्ञापन

राजस्व टीम वसूलेगी धनराशि 

नव निर्माण कंस्ट्रक्शन इंफ्रा हाइट प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के मालिक विष्णु मिश्रा द्वारा दो बालू पट्टे की किस्त जमा नहीं करने पर सवा दो करोड़ से अधिक की आरसी जारी की गई है। आरसी जारी होने के बाद राजस्व की टीम धनराशि वसूलेगी। - केके राय, खनिज अधिकारी, मिर्जापुर
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें