मड़िहान थाना क्षेत्र के विशनपुरा के पास शनिवार की रात सामने से आ रहे वाहन की रोशनी की चकाचौंध के कारण दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिरने के बाद अचेत हो गए। राहगीरों की सूचना पर गश्त पर निकली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।
मारकुंडी निवासी अमित कुमार (24) पुत्र चंद्रभान सिंह, रूपेश (25) पुत्र नंदलाल निवासी मारकुंडी सोनभद्र रिश्तेदारी में मिर्जापुर गए थे। लौटते समय विशुनपुरा के पास सामने से आ रहे ट्रक की लाइट के चकाचौंध में बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इस हादसे में बाइक सवार गिरकर अचेत हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजगढ़ में भर्ती कराया।