फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक के धक्के से बाइक सवार महिला की मौत, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कटरा कोतवाली क्षेत्र के बथुआ पालीटेक्निक कॉलेज के पास रविवार को सुबह ट्रक के धक्के से बाइक सवार दंपती और उनके दो बच्चे घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

चील्ह थाना क्षेत्र के कमासिन गांव निवासी सेवालाल (45) अपनी पत्नी मुन्नी देवी (40) पुत्री अनन्या (8) व हिमांशू (5) के साथ बाइक से सुबह घर से निकले थे। मुन्नी देवी की बहन सुशीला की ननद की छेकइया का कार्यक्रम रविवार को देहात कोतवाली के बिकना गांव में था। सभी बाइक से उसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। रास्ते में कटरा कोतवाली क्षेत्र के पालीटेक्निक कॉलेज के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया। इससे बाइक सवार सभी लोग गिरकर घायल हो गए। ट्रक का पहिया चढ़ जाने से मुन्नी को अधिक चोट लग गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस चारो घायलों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लेकर गई। मंडलीय अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने मुन्नी को मृत घोषित कर दिया। घायलों का उपचार किया गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुन्नी देवी की मौत की घटना से उनकी बहन के घर खुशियों का माहौल गम में बदल गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें