मड़िहान थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला की तहरीर पर पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में बृहस्पतिवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी जीजा व उसके दोस्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तहरीर में महिला ने आरोप लगाया है कि दो माह पूर्व अविवाहित पुत्री के साथ जेठ के दामाद और उसके दोस्त ने नशीली दवा खिलाकर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना लिया। फिर उसे दिखाने की धमकी देकर बार-बार शारीरिक शोषण करते रहे। पेट में जब दर्द होने लगा तो इलाज कराने अस्पताल ले गए तो डॉक्टर ने किशोरी को गर्भवती बताया, इससे परिजन अवाक रह गए। तब पीड़िता ने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद तीन दिन तक चली पंचायत के बाद मामला नहीं सुलझ सका। जांच पड़ताल के बाद पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों विजय बहादुर व सोनभद्र जनपद के पन्नूगंज थाना क्षेत्र निवासी सुनील को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मड़िहान शैलेश कुमार राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मेडिकल जांच कराकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।