फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कार्पियों के धक्के से महिला की मौत, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा नीबी गहरवार मार्ग पर भिलौरा यादव बस्ती के सामने स्कार्पियो अनियंत्रित होकर बाइक में धक्का मारने के बाद एक मकान में घुस गई। हादसे में बाइक सवार और पैदल समेत पांच लोग घायल हो गए। स्कार्पियो चालक मौका पाकर फरार हो गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस बीच रास्ते में महिला की मौत हो गई। मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

जिगना थाना क्षेत्र के भिलौरा गांव निवासी परमीला देवी (55) पत्नी राजपति यादव अपनी पुत्री सोना देवी (25) पत्नी तेजबली व सात माह की नातिन तेजल को लेकर बाइक से बीमार मां को देखने अपने मायके मिश्रपुर जा रही थीं। बाइक बालगोविंद पुत्र मुरलीधर यादव चला रहे थे। बाइक यादव बस्ती के सड़क पर पहुंची थी कि दुगरहा चौराहा की ओर से तेज रफ्तार स्कार्पियो पत्थर से टकराते हुए बाइक और पैदल जा रहे युवक को टक्कर मारते हुए शिवपूजन यादव के मकान से जा टकराई। हादसे केबाद स्कार्पियो चालक मौका पाकर फरार हो गया। हादसे में बाइक सवार चार लोग और पैदल दवा लेकर घर आ रहे विकास यादव (18) पुत्र कमलेश घायल हो गए। हादसे की सूचना ग्रामीणों ने 108 एंबुलेंस और पुलिस को दी। एंबुलेंस से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। जहां से परमीला, उनकी पुत्री सोना देवी को मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया। मंडलीय अस्पताल ले जाते समय परमीला देवी की मौत हो गई। हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने कुछ देर के लिए चालक की गिरफ्तारी व मुआवजा की मांग को लेकर बिहसड़ा-नीबी मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष जिगना विजय कुमार सरोज, उपनिरीक्षक सच्चिदानंद राय, राम बचन यादव, खुर्शीद अहमद मौके पर पहुंचे। पुलिस ने समझा कर जाम समाप्त कराया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें