जिगना। विंध्याचल के ग्राम पंचायत विजयपुर के गांव राजापुर में पानी भरे गड्ढे में डूबने से ढाई साल के बालक रवि कुमार पाल की मौत हो गई।
राजापुर गांव निवासी शिवमूरत पाल ने बताया कि उनके बड़े भाई राममूरत पाल का पुत्र रवि शनिवार सुबह नौ बजे मकान के पास खेल रहा था। थोड़ी दूर पर गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए गड्ढा खोदा गया था। खेलते खेलते रवि गड्ढे में गिर कर डूब गया। सुबह साढ़े नौ से जब रवि दिखाई नहीं दिया तो लोग गड्ढे की तरफ गए। देखा तो रवि औंधे मुंह गिरा था।
परिजन रवि को लेकर तत्काल पीएचसी विजयपुर सर्रोई आए। जहां डॉ. पुनीत अग्रवाल ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुत्र के मौत की की सूचना मिलते ही मां मनीषा बेसुध हो गई। वह दो भाइयों में छोटा था।