फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अप्रैल में ही जून जैसी गर्मी, 48 घंटे से अधिकतम तापमान 42 डिग्री पर स्थिर

विज्ञापन
वासलीगंज-अस्पताल मार्ग पर रामबाग में सबसे व्यस्तम मार्ग पर दोहपर छाया रहा सन्नाटा।-संवाद। - फोटो : Archive
विज्ञापन
मिर्जापुर। अप्रैल के तीसरे सप्ताह में ही गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। अप्रैल में लोगों को मई-जून जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। जिले में 48 घंटे से अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर है। दोपहर में आठ से नौ किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गर्म हवाएं चलती रहीं। ऐसे में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर दिया। शनिवार की दोपहर को नगर की व्यस्ततम सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा। एक दिन पहले शुक्रवार को अधिकतम 42 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि आने वाले दिनों में तापमान बढ़कर 44 डिग्री के पार पहुंच सकता है, इससे गर्मी और अधिक परेशान कर सकती है। शनिवार की सुबह नौ बजे से ही तेज धूप ने लोगों को बेहाल कर दिया। दोपहर होते-होते धूप और तेज हो गई। सड़कों पर केवल वही लोग नजर आए, जिन्हें जरूरी काम से बाहर निकलना पड़ा। गर्मी का असर इतना ज्यादा रहा कि बाजारों और सार्वजनिक और स्थानों पर सन्नाटा पसरा गया।
राहगीर धूप से बचने के लिए गमछा, तौलिया या छाता लेकर निकलते दिखाई दिए। जो लोग बाहर थे वह भी छांव की तलाश में इधर-उधर भटकते नजर आए। गर्मी के कारण अधिकांश लोग घरों में ही दुबके रहे। ऑफिस और कार्यालयों में चल रहे पंखे भी गर्म हवा दे रहे थे।
विज्ञापन

गर्मी बढ़ते ही कूलर और पंखों की मांग बढ़ गई। इलेक्ट्रॉनिक दुकान के मालिक नीतेश अग्रवाल ने बताया कि अप्रैल में कूलर और पंखों की मांग दो गुनी से अधिक हो गई है। भीषण गर्मी का असर बाजारों में भी साफ दिखा।
शहर और कस्बों के मुख्य बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा। लोग देर शाम को ही खरीदारी के लिए निकल रहे हैं। इस दौरान अधिकतर लोग चेहरे को कपड़े से ढककर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें