फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह से ट्यूबवेल का बोर ध्वस्त, राजापुर में गहराया पेयजल संकट

विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी विकास खंड के राजापुर में ट्यूबवेल का बोर छह माह ध्वस्त पड़ा है। भीषण गर्मी में ग्रामीणों को पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। गांव में हैंडपंप तो हैं जल स्तर नीचे चले जाने से वह भी साथ छोड़ दिए हैं।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत की ओर से हैंडपंपों में पाइप आदि डालकर चलाने का प्रयास किया गया लेकिन वह भी नाकाम रहा। पानी के अभाव में ग्रामीणों को दूर से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है। सुबह और शाम लोग अपना काम तो किसी तरह से चला ले रहे लेकिन सबसे विकट समस्या मवेशियों की हो रही है। दूर से ढोकर लाए पानी से लोग अपना काम चलाए या फिर पशुओं की प्यास बुझाएं इस बात को लेकर ग्रामीण परेशान है। ग्रामीणों की मानें तो पानी समस्या को लेकर हुए गांव में वर्ष 2016 में ट्यूबवेल का बोर तो कराया गया। टंकी निर्माण कराकर गांव में पानी सप्लाई किया जाना था। लेकिन जल निगम की ओर से बिना टंकी का निर्माण कराए पानी का कनेक्शन कर दिया गया। परिणाम यह कि कुछ दिन चलने के बाद ट्यूबवेल का बोर ध्वस्त हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या को लेकर ब्लाक से लेकर जिले पर बैठे आला अफसरों से गुहार लगाया गया लेकिन आज तक समस्या की तरफ ध्यान नहीं दिया गया। ग्रामीणों ने गांव में तत्काल दूसरा बोर कराकर पानी समस्या से निजात दिलाए जाने की मांग किया है। चेतावनी दी कि यदि समस्या का शीघ्र हल न किया गया तो जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें