फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टायर फटने से सोयाबीन लदा ट्रक डिवाइडर से टकराया

विज्ञापन
ड्रमंडगंज घाटी में टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर से भिड़ा ट्रक।। स्रोत- सोशल ​ मीडिया
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। रीवां-मिर्जापुर हाईवे पर स्थित ड्रमंडगंज घाटी के बड़का मोड़ के पास बुधवार दोपहर अगला टायर फटने होने से ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र यादव (45) बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि महाराष्ट्र के नागपुर से सोयाबीन डीओसी लादकर ट्रक पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी जा रहा था। दोपहर 12 बजे ड्रमंडगंज घाटी से नीचे उतरते समय ट्रक बड़का मोड़ से 100 मीटर पहले पहुंचा था कि अगले पहिए का टायर तेज धमाके के साथ फट गया। इससे ट्रक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। संयोग रहा कि ट्रक डिवाइडर से टकराकर रुक गया। हादसे में चालक धर्मेंद्र निवासी रूनुआ, थाना फरेंदा, जिला महराजगंज, बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें