फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हवन कर शहीद किसानों को दी श्रद्धांजलि

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। क्षेत्र के करहट (जादवपुर) शिव मंदिर पर मंगलवार को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नेतृत्व में सैकड़ों किसानों ने लखीमपुर-खीरी में शहीद हुए किसानों व पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

श्रद्धांजलि सभा में किसानों ने कहा कि लखीमपुर-खीरी में मृत परिवार को तभी न्याय मिलेगा जब आरोपी के पिता को भारत सरकार मंत्री पद से हटाएगी।
मंडल अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह ने कहा कि अपने हक व जमीन बचाने के लिए किसानों का अंतिम दौर तक संघर्ष जारी रहेगा। भाकियू के जिलाध्यक्ष सिद्धनाथ सिंह ने कहा यदि सरकार नहीं चेतेगी तो मिर्जापुर में भी भाजपा विधायक व मंत्री को काले झंडे दिखाए जाएंगे। रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 18 अक्तूबर को संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर रेल चक्काजाम किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता अनिल सिंह व संचालन धर्मेन्द्र सिंह ने किया। इस अवसर पर वीरेंद्र सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अवधेश सिंह, रतन लाल चौरसिया, परशुराम मौर्य, विश्वनाथ सिंह, सरस्वती देवी मौजूद रहीं।
कैंडल जलाकर किसानों को दी श्रद्धांजलि
शेरवां । डूही खुर्द चट्टी स्थित संस्कार विद्यालय में मंगलवार को अन्नदाता मंच की ओर से लखीमपुर खीरी में मरे किसानों और पत्रकार के लिए सभी कर श्रद्धांजलि दी गई। कैंडल जलाकर दो मिनट का मौन रखा गया।
विज्ञापन

अन्नदाता मंच के संरक्षक चौधरी रमेश सिंह कहा जबतक केंद्रीय मंत्री इस्तीफा नहीं देते तबतक प्रदर्शन चलता रहेगा। प्रधान संघ अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार किसानों की आवाज जितना दबाएगी किसानों का आंदोलन उतना ही तेज होगा। इस दौरान मंगल सिंह, सरोज कुमार, योगेश सिंह, सतीश सिंह, सुधीर सिंह, विजय सिंह, भृगुनाथ सिंह, शशि सिंह, ओमप्रकाश सिंह, रामदुलारे प्रजापति, सुजीत सिंह, प्रभु बियार, लक्ष्मी, सरोज कुमार, अखिलेश व राजन गुप्ता आदि किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें