फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टापर सार्वी का जीबीएएमएस में हुआ सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित घनश्याम बिनानी एकेडमी आफ मैनेजमेंट साइंसेज में मंगलवार को जिले की सीआइएससीई की दसवीं की टॉपर सार्वी श्रीवास्तव को सम्मानित किया गया। संस्थान के डायरेक्टर प्रो. डा. जीशान अमीर ने कहा कि मेधावी मेहनत से कभी जी नहीं चुराते। यही वजह है कि वह जीवन के हर क्षेत्र में सफल होते हैं।
विज्ञापन

सार्वी श्रीवास्तव ने इस परीक्षा में 96. 60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में टाप किया था। सार्वी की मां सारिका श्रीवास्तव इसी संस्थान में लाइब्रेरियन हैं। संस्थान ने सार्वी की उपलब्धि को सम्मानित किया। संस्थान के सभागार में सभी शिक्षकों की उपस्थिति में उसे संस्थान की निदेशक प्रो. डा. जीशान अमीर ने पुष्पगुच्छ व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने सार्वी की मां सारिका का भी उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर संस्थान के शिक्षक डा. मेराज अहमद, सार्वी के पिता विष्णु श्रीवास्तव सहित संस्थान के अन्य शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें