फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योजनाओं को लाभार्थी तक पहुंचाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल स्थित अष्टभुजा निरीक्षण गृह सभागार में मंगलवार को विधानसभा की प्रतिनिहित विधायन समिति की द्वितीय उप समिति ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न योजनाओं की हकीकत जानी और आवश्यक निर्देश दिए। खासकर खाद्य एवं रसद विभाग संग बैठक में धान खरीद को लेकर किसानों को हुई परेशानी पर चेतावनी दी गई। आगे आने वाले गेहूं खरीद के सीजन में किसानों को परेशानी न हो। साथ ही विंध्य क्षेत्र में गंदगी दिखने पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बैठक में नोडल अधिकारी यूपी सिंह ने संचालित योजनाओं एवं उनकी प्रगति की जानकारी दी। खाद्य एवं रसद विभाग की बैठक लेकर किसानों की समस्या पर अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया गया। कहा गया कि किसानों को इस बार कई दिनों तक अपना धान बेचने के लिए प्रतीक्षा करनी पड़ी। आगे से ऐसा न हो, इसका ध्यान रखा जाए। साथ ही यह भी कहा गया कि जो भी क्रय केंद्र बनाए जाएं वह अधिक दूर न हो। जिससे कि किसानों को लंबी दूरी न तय करनी पड़े, लंबी दूरी तय करने में किसानों का धन बल का नुकसान होता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी गिरीश चंद्र दुबे से वृद्धा पेंशन के बारे में जानकारी ली गई। वृद्धाश्रम के संचालन में लापरवाही न बरतें। यदि कोई समस्या हो तो विधायक को जानकारी दें। जिला पूर्ति अधिकारी से राशन कार्डों की स्थिति के बारे में जानकारी मांगी गई। उनसे यह भी पूछा गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत कितने कार्डधारकों को अब तक नि:शुल्क राशन वितरित की गई। उनसे कहा गया कि राशन कार्ड के धारकों को नियमानुसार खाद्यान्न का वितरण सुनिश्चित कराएं। समिति की अध्यक्षता करते हुए बरेली के विधायक डॉ. अरुण कुमार ने सदर तहसील के बारे में जानकारी प्राप्त की। एसडीएम सदर गौरव श्रीवास्तव ने उनको विभिन्न मामलों के बारे में जानकारी दी। डीएफओ व अन्य से भी पूछताछ की गई। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र भी समिति के सदस्यों में शामिल थे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेेश की सभी योजनाओं की निरंतर मानीटरिंग की जाती है। समय-समय पर विभागों का निरीक्षण किया जाता है। समिति ने अधिकारियों से कहा कि वे नियमानुसार कार्रवाई करें, अन्यथा की स्थिति में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अगयश राम, सरन वर्मा, पुरुषोत्तम खंडेलवाल, वीर विक्रम सिंह प्रिंस और उमेश मलिक के साथ ही अन्य अधिकारी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें