फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन से करें पढ़ाई

Mon, 09 May 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
काॅलेज के स्थापना दिवस पर बोलते राज्य मंत्री कैलाश चौरसिया। - फोटो : mirzapur
विज्ञापन
घंटाघर स्थित श्रीमाता प्रसाद माता भीख इंटर कालेज में संस्थापक स्वामी प्रज्ञानंद सरस्वती की जयंती व वार्षिकोत्सव रविवार को मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा व बाल पुष्टाहार राज्यमंत्री कैलाश चौरसिया ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि सभी बच्चें लगन और एकाग्रचित होकर शिक्षा ग्रहण करें। जिससे उनका भविष्य बेहतर बन सके। बिना लक्ष्य निर्धारण करके शिक्षा प्राप्त करने से सफलता नहीं मिलती है।
विज्ञापन



 पूर्व पालिकाध्यक्ष अरूण दुबे ने बच्चों को परिश्रम से शिक्षा ग्रहण करने पर बल दिया। प्रधानाचार्य डा. संजय कुमार मिश्रा ने मुख्य अतिथि का अभिनंदन किया। कार्यक्रम के दौरान डा. गणेश प्रसाद अवस्थी, पूर्व पालिकाध्यक्ष अरूण कुमार दूबे ने वार्षिक पत्रिका का विमोचन किया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें