फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बारिश के बावजूद नहीं भरे तीन जलाशय, रबी की सिंचाई पर हो सकता है संकट

विज्ञापन
अहरौरा बांध।-संवाद।
विज्ञापन
अपर खजुरी, डोंगिया और अहरौरा में क्षमता से काफी कम पानी, नहरों का संचालन प्रभावित
विज्ञापन

मिर्जापुर। जिले में मानसून मेहरबान रहा। कई क्षेत्रों में 310 से 500 मिलीमीटर से अधिक बारिश दर्ज की गई, लेकिन अपर खजुरी, डोंगिया और अहरौरा समेत तीन जलाशय नहीं भर सके। असर अभी से नहरों के संचालन पर पड़ने लगा है। किसानों को आशंका है कि यदि आगे पर्याप्त बारिश नहीं हुई तो रबी सीजन में सिंचाई के लिए पानी का संकट खड़ा हो सकता है।
सिंचाई कार्य मंडल से मिली जानकारी के मुताबिक 21 अगस्त तक अपर खजुरी क्षेत्र में 459 मिलीमीटर बारिश के बाद भी 548 फीट के पूर्ण जलस्तर की तुलना में जलस्तर 535.60 फीट है। डोंगिया में 265 मिलीमीटर बारिश के बावजूद 548.80 फीट के पूर्ण जलस्तर के मुकाबले 536.65 फीट पानी है। अहरौरा जलाशय में 310 मिलीमीटर बारिश के बाद भी 360 फीट के पूर्ण जलस्तर की तुलना में 344.40 फीट पानी ही पहुंचा है। इसके उलट 500 मिलीमीटर से अधिक बारिश वाले सिरसी जलाशय में जलस्तर 711.76 फीट, अदवा में 627.46 फीट और सुखरा में 599.88 फीट पहुंच चुका है। इन जलाशयों का जलस्तर उनके पूर्ण जलस्तर के काफी करीब है।
विज्ञापन


नहरों का संचालन प्रभावित, जुड़े किसानों की बढ़ी चिंता
अपर खजुरी, डोंगिया और अहरौरा जलाशयों के पर्याप्त नहीं भरने से इनसे जुड़ी नहरों का संचालन प्रभावित हो रहा है। अपर खजुरी से मुख्य तीन नहरें निकली हैं। इसी तरह लोवर खजुरी से दो मुख्य दाईं और बायीं नहरें जुड़ी हुई हैं। डोंगिया से लखनिया वियर बनाकर मेन कैनाल को पानी छोड़ा जाता है, जिससे 42 गांवों की सिंचाई होती है। इसी तरह अहरौरा जलाशय से अहरौरा मेन कैनाल सिस्टम, गड़ई सिस्टम की नहरों, चौकिया ब्रांच, भागवत ब्रांच के अलावा मुगलसराय राजवाहा और बेलहर राजवाहा को पानी दिया जाता है।
विज्ञापन


अभी से जलाशयों और नहरों की स्थिति पर नजर रखने तथा रबी सीजन के लिए पानी की उपलब्धता की ठोस योजना बनाने की जरूरत है।
प्रह्लाद सिंह, प्रदेश महासचिव,भारतीय किसान यूनियन
वर्जन
मिर्जापुर व सोनभद्र में 12 जलाशय हैं। सिरसी, अदवा सहित मंडल के अन्य जलाशयों में पर्याप्त पानी है। आगे आषाढ़ माह है। निश्चित ही बंधों से किसानों के सिंचाई के लिए पानी की कोई कमी नहीं होगी।
-एस.एन. शर्मा, अधीक्षण अभियंता, सिंचाई कार्य मंडल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें