कछवां: महानन्दपुर गांव में सत्संग करते पंकज जी महाराज, आयोजक
- फोटो : 1
कछवां। ब्लॉक क्षेत्र के महानंदपुर गांव में शुक्रवार को आयोजित धर्मसभा में जयगुरुदेव पंथ के उत्तराधिकारी पंकज महाराज ने कहा कि 84 लाख योनियों में सर्वश्रेष्ठ मानव शरीर मिलना अपने आप में सौभाग्य की बात है। इससे बड़ा सौभाग्य सत्संग सुनने का अवसर मिलना है। सत्संग उस साबुन के समान है, जिससे जीवात्मा पर जमी कर्मों की गंदगी साफ होती है।
108 दिवसीय सघन सत्संग व जनजागरण यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में महाराज ने कहा कि सत्संग के माध्यम से मनुष्य को अस्तित्व और जीवन के गूढ़ रहस्यों का बोध होता है। जीवात्मा मानव शरीर में कहां से आती है। मृत्यु के बाद कहां जाती है, ऐसे प्रश्नों का समाधान आध्यात्मिक ज्ञान से ही संभव है।
उन्होंने शाकाहार और नशामुक्ति को अच्छे समाज की आधारशिला बताते हुए लोगों से मांसाहार और हर प्रकार के नशे का त्याग करने की अपील की। शराब अनेक सामाजिक बुराइयों की जड़ है। संवाद