फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में तीन लोगों ने लगाई फांसीः नर्तकी के साथ दो लोगों की मिली लाश, 2 मामलों में जताई गई हत्या की आशंका

Wed, 17 Jul 2024 07:55 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर

सार

Mirzapur News: मिर्जापुर के विभिन्न थाना क्षेत्र में तीन लोगों की लाश फंदे पर लटकी मिली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया। वहीं, बीटेक छात्र के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
नर्तकी के कमरे के पास मौजूद भीड़ और पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के ड्रमंडगंज बाजार स्थित एक किराए के मकान में बीती देर शाम को संदिग्ध परिस्थितियों में नर्तकी का फंदे पर लटका शव मिला। घर पर पहुंचा उसका साथी फंदे से शव उताकर कंधे पर रखकर 400 मीटर दूर अपने घर लेकर चला गया। बुधवार की सुबह युवक के परिजन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई।

विज्ञापन


मध्यप्रदेश के रीवा जिले के गूढ़ थाना क्षेत्र के बहिवार गांव निवासी सुषमा साकेत (25) पुत्री बृजवासी आर्केस्ट्रा ग्रुप में नाचने का काम करती थी। ड्रमंडगंज थाना क्षेत्र के महोगढ़ी गांव निवासी चौधरी धरकार का पुत्र मनीष भी आर्केस्ट्रा में नाचने का कार्य करता है।

चार माह पूर्व किसी आर्केस्ट्रा के कार्यक्रम में सुषमा साकेत से मनीष की मुलाकात हुई थी। जहां दोनों की एक दूसरे से मित्रता हो गई। उसके बाद सुषमा क्षेत्र के रतेह चौराहा पर किराए का कमरा लेकर रहने लगी।
विज्ञापन


मंगलवार को सुषमा के दोस्त मनीष ने उसको रहने के लिए ड्रमंडगंज बाजार निवासी महेश केसरी के मकान में किराए का कमरा लिया। महुगढ़ी निवासी मनीष मंगलवार की देर शाम बाजार से सब्जी लेने के बाद सुषमा के कमरे पर पहुंचा तो वह दुपट्टे के सहारे फंदे से लटकी मिला।

मनीष उसके गले से दुपट्टा निकालने के बाद शव को कंधे पर उठाकर वहां से करीब चार सौ मीटर दूर महोगढ़ी स्थित अपने घर लेकर चला गया। बुधवार को सुबह मनीष की मां रीता ने घटना की जानकारी ड्रमंडगंज पुलिस को दी।

परिजनों में मचा कोहराम
मौके पर पहुंचे सीओ लालगंज अमर बहादुर, थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सरोज व फोरेंसिक टीम ने घटना की जांच पड़ताल की। पुलिस द्वारा सूचना मिलने के बाद बुधवार को दोपहर मृतका की मां लीलावती और पिता बृजवासी परिजनों के साथ रोते बिलखते हुए ड्रमंडगंज थाने पहुंचे।

मृतका की मां लीलावती ने बताया कि चार वर्ष पूर्व बेटी सुषमा रीवा जिले के डिहिया खिरावा निवासी अपने प्रेमी शुभम के साथ रहने लगी थी। एक पुत्र को जन्म दिया था। कुछ दिनों बाद शुभम से अनबन होने पर बेटी आर्केस्ट्रा में नाचने का कार्य कर अपना और अपने तीन वर्षीय पुत्र शिव का पालन-पोषण करती थी।

युवती ने कमरे के जिस खिड़की में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर जान दी है। उसकी उंचाई करीब पांच फिट है। मृतका के परिजनों ने हत्या की आशंका जताया। मृतका के पिता बृजवासी साकेत की तहरीर पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने मृतका के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

 सीओ लालगंज अमर बहादुर ने बताया कि आर्केस्ट्रा में नाचने वाली मध्यप्रदेश निवासी महिला ने खिड़की में दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान दे दी है। घटना की हर दृष्टिकोण से जांच पड़ताल की जा रही। नर्तकी के दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

फंदे पर लटका मिला बीटेक का छात्र, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

बीटेक छात्र के घर पर बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नगर पंचायत के थाना वार्ड निवासी बीटेक के एक छात्र का शव बुधवार को परेड वार्ड स्थित उसके पाही के मकान में फंदे से लटका मिला। आनन-फानन में परिजन उसे फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। 

वहीं, पुलिस आत्महत्या का मामला बता रही है। कछवां नगर पंचायत के थाना वार्ड निवासी हर्षित यादव (24) पुत्र ओमप्रकाश यादव का शव सुबह आठ बजे परेड वार्ड स्थित उसके पाही वाले मकान के टीनशेड में लोहे के पाइप पर गमछे के सहारे लटका मिला। हर्षित को फंदे पर लटका देख परिजन अवाक हो गए। 

आनन-फानन में उसे उतार कर कछवा स्थित क्रिश्चियन हाॅस्पिटल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चाचा बऊ यादव ने बताया कि हर्षित सुबह-शाम पढ़ने के लिए पाही वाले मकान पर जाता था। वह दिल्ली के कॉलेज में बीटेक का छात्र था। वह 20 दिन से घर पर ही था। 

बताया कि बुधवार को सुबह आठ बजे घर से वह पढ़ने की बात कहकर पाही वाले मकान पर गया था। बाइक लेने के लिए उसका छोटा भाई विशाल यादव पाही पर गया तो देखा कि हर्षित फंदे पर लटका हुआ है। उसने फोन कर घरवालों को सूचना दी। बताया कि हर्षित का पैर लकड़ी के चौकी पर था। घुटना मुड़ा हुआ था। 

टीनशेड में लोहे के पाइप से गमछा से फंदे के सहारे वह लटका था। चाचा ने हर्षित की हत्या की आशंका जताई है। हर्षित के पिता ओमप्रकाश रॉबर्टसगंज सोनभद्र में ठेकेदारी करते है। थानाध्यक्ष त्रिवेणी लाल सेन ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आम के पेड़ पर फंदे से लटका मिला शव

अदलहाट थाना क्षेत्र के परशुराम पुर गांव में बुधवार की सुबह आम के पेड़ से संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता एक व्यक्ति का शव मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच पड़ताल में जुटी।

थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव निवासी कैलाश पटेल (45) पुत्र कन्हैया पटेल मंगलवार की रात भोजन करने के बाद घर पर सोए हुये थे। सुबह पांच बजे ग्रामीण जब टहलने निकले तो देखा कि कैलाश के घर से तीन सौ मीटर की दूरी पर एक आम के पेड़ की टहनी से गमछे के सहारे शव लटका हुआ है। 

शव देखकर ग्रामीणों ने परिजनों व पुलिस को सूचना दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतरवाकर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक को तीन बच्चे हैं। थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्य ने बताया कि मृतक का शव पेड़ ले लटकता हुआ मिला है। जिसे कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें