पड़री। थाना क्षेत्र के भरपुरा गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार रात को खड़े ट्रक में दूसरे ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक-खलासी के साथ खड़े ट्रक का चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां एक की हालत गंभीर होने पर मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया गया।
भरपुरा गांव के समीप पेट्रोल पंप के सामने मंगलवार की देर रात एक ट्रक खड़ा था। मिर्जापुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें टक्कर मार दी। इससे ट्रक चालक मोहम्मद शाहिद (37) और खलासी मोहम्मद हनीफ (32) घायल हो गए। खड़े ट्रक के अंदर बैठा चालक रामधनी (45) निवासी रेक्साकला थाना मड़िहान भी घायल हो गया। पड़री पुलिस ने घायलों को पीएचसी पड़री भेजवाया। जहां डॉक्टरों ने खलासी मोहम्मद हनीफ की स्थिति गंभीर होने के कारण मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। संवाद