फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगा नदी में स्नान करते समय डूबने से तीन चचेरे भाइयों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल थाना क्षेत्र के परशुराम घाट पर सोमवार को दोपहर में स्नान कर रहे तीन चचेरे भाई गहरे पानी में जाने से डूब गए। शोर सुनकर पहुंचे स्थानीय गोताखोरों ने काफी देर तक खोजबीन के बाद तीनों को बाहर निकाला। घाट पर मौजूद पुलिस तीनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीनों किशोरों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

विंध्याचल धाम में गंगा नदी में डूबने की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पिछले दो माह में गंगा नदी में डूबने से कई लोगों की जान जा चुकी है। इसके बाद जिलाधिकारी ने घाटों पर बैरिकेडिंग कराने का निर्देश दिया था, परंतु इसका कोई असर नहीं दिख रहा है। सोमवार को एक और हादसे में तीन किशोरों की जान चली गई। आंबेडकर नगर जिले के जैदपुर थाना क्षेत्र के नेवादा गांव निवासी सुखदेव अपने परिवार के 11 लोगों के साथ दर्शन पूजन के लिए निजी कार से विंध्याचल आए थे। मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने से पहले अपराह्न करीब ढाई बजे परिवार के लोग अखाड़ा घाट पर पहुंचे। परिवार के सदस्य अखाड़ा घाट पर स्नान कर रहे थे। स्नान करते समय तीन चचेरे भाई शक्ति यादव (16) पुत्र इंद्रजीत, अमन यादव (17) पुत्र अमरजीत, वैभव यादव उर्फ लकी (17) पुत्र संत कुमार यादव बैरिकेडिंग पार कर परशुराम घाट के सामने पहुंच गए। वहां गहरे जल में जाने पर एक दूसरे को बचाने में तीनों डूबने लगे। बच्चों को डूबते देख पास में मौजूद परिजनों ने बचाने की कोशिश करने के साथ ही शोर मचाया। शोर सुनकर आस-पास मौजूद स्थानीय गोताखोर पुलिस को सूचना देकर उन्हें बचाने के लिए गंगा नदी में कूद गए। तब तक तीनों डूब गए थे। सूचना पर विंध्याचल कोतवाल विनीत राय फोर्स के साथ घाट पर पहुंचे। खोजबीन के लिए गोताखोरों को लगाया गया। काफी देर तक खोजबीन के बाद गोताखोरों ने तीनों को बाहर निकाला। घाट पर मौजूद पुलिस तीनों को सीएचसी ले गई। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तीन चचेरे भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें