फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पुलिस लाइन में शराब के नशे में मारपीट करने वाले तीन सिपाही निलंबित

विज्ञापन
पुलिस लाइन में मारपीट में घायल सिपाही का इलाज करते डाक्टर। स्रोत- सोशल मीडिया - फोटो : कलेक्ट्रेट सभागार में राजनैतिक दलों के साथ बैठक करते एडीएम विशुराजा। स्रोत विभाग
विज्ञापन
मिर्जापुर। पुलिस लाइन में शनिवार को शराब के नशे में तीन सिपाहियों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दोनों घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए मंडलीय अस्पताल लाया गया। जहां उपचार कराया गया। वहीं एसपी ने कार्रवाई करते हुए तीनों को निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस लाइन स्थित बैरक में ड्यूटी से लौटने के बाद तीन सिपाहियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। इसी बीच तीनों ने एक दूसरे से मारपीट करने लगे। मारपीट में पथराव करने से दो घायल हो गए। इससे सिर पर गहरी चोटें आईं। बैरक में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने बीच-बचाव कर किसी तरह तीनों को नियंत्रित किया। उनको मंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया। घायल सिपाही अखिलेश यादव व अरविंद कुमार का उपचार किया गया। दोनों के सिर में गहरी चोट लगी थी। उपचार के दौरान डॉक्टरों ने बताया कि दोनों के सिर पर गहरी चोट आई थी। अस्पताल में इलाज के बाद दोनों सिपाहियों को वापस पुलिस लाइन भेज दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सीओ लाइन मुनेंद्र पाल ने बताया कि किसी बात को लेकर दो सिपाहियों ने मारपीट की है। मामले की जांच कराई जा रही है।
एसएसपी सोमेन बर्मा ने बताया कि मामले में तीन सिपाहियों को निलंबित किया गया है। तीनों सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी। ड्यूटी पर ना जाकर तीनों लाइन में शराब के नशे में आपस में मारपीट कर लिए। अनुशासनहीनता के लिए तीनों को निलंबित किया गया है। मुख्य आरक्षी अजय कुमार गौड़, आरक्षी अखिलेश यादव और अरविंद कुमार को गंभीर अनुशासनहीनता के कारण तत्काल प्रभाव से निलंबित कर इनके खिलाफ अनुशासनहीनता के संबंधित विभागीय जांच राजपत्रित अधिकारी से कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें