फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अबूझ बीमारी से अब तक तीन बच्चों की मौत, तीन बीमार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्माइल पिंकी के गांव रामपुर ढबही के छोटी खोरिया में रहस्यमय बीमारी ने पांव पसारा है। चौबीस घंटे में मुंह से झाग फेंक कर दो बच्चों की मौत हो गई। तीन बच्चे बीमार हैं। दो माह पूर्व भी इसी लक्षण के चलते एक बच्चे की मौत हुई थी। ग्रामीणों में बीमारी को लेकर भय बना हुआ है।
विज्ञापन

छोटी खोरिया में रहने वाले परिवार से जुड़े लोगों में से एक मंगरु व कल्लू के परिवार में मौत से कोहराम मचा है। गांव में ही स्थित प्राइमरी विद्यालय के कक्षा एक के छात्र अंशु (5) पुत्र मंगरू की रहस्यमय परिस्थितियों में मुंह से झाग फेंककर दो माह पूर्व मौत हो गई थी। एक बार फिर इसी लक्षण से छह नवंबर को मंगरु के दूसरे पुत्र अंश (7) को अपने आगोश में ले लिया। इसी बीमारी की चपेट में आकर मंगरू के भाई कल्लू की पुत्री काजल (8) की भी 24 घंटे के अंदर सात नवंबर को मौत हो गई। परिजन कुछ समझ पाते तबतक मंगरु का पुत्र अन्नु (4) भी इसी बीमारी की चपेट में आ गया। साथ ही कल्लू का पुत्र राजा (3) और पुत्री आंचल (4) वर्ष की हालत भी बिगड़ गई। परिजन घबराकर राबर्ट्सगंज स्थित साईं अस्पताल इलाज को लेकर गए। जहां स्थिति और बिगड़ने लगी तो परिजन बच्चों को लेकर मिर्जापुर स्थित मंडलीय अस्पताल पहुंचे। परिजनों का आरोप है कि इस मामले में कहीं सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें