फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर: विरोध करने पर चोरों ने मकान मालिक को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 07 Jan 2022 11:47 AM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

मिर्जापुर जिले के कछवां थाना क्षेत्र के पिपरिया महमदपुर गांव में चोरी की नीयत से घुसे चोरों ने मकान मालिक को गोली मार दी। इसके बाद सभी मौके से फरार हो गए। गोली मकान मालिक के हाथ में लगी है। घायल मकान मालिक को उपचार के लिए ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। चोर इससे पहले दो घरों में चोरी कर चुके थे।

विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, चार से पांच की संख्या में चोर कछवां थाना क्षेत्र के पिपरिया महमदपुर गांव में चोरी करने आए थे। देर रात एक बजे गांव निवासी चंदर बिंद पुत्र श्यामा बिंद के घर में घुसे कर बक्सा लेकर जा रहे थे। मकान मालिक चंदर को चोरी का आभास हो गया।

Trending Videos

सुबह उठकर चोरों को पकड़ने का प्रयास किया। इस पर चोर ने चंदर को गोली मार दी। जो उसके बाएं हाथ में लगी। गोली चलने पर परिवार और पड़ोस के लोग उठे। चोर वहां से भाग गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस घायल को उपचार के लिए सीएससी ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बताया जा रहा कि चोरों ने इससे पहले दो अन्य मकानों में दो बक्सा चोरी कर पास के खेत में रखे थे। चोरों की संख्या चार से पांच बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें