अहरौरा क्षेत्र के डोहरी गांव के पास स्थित नहर मे बोरे की झाल के पानी में उतराने से शव होने का हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मेन नहर से बोरे की झाल को बाहर निकलवाया तो पुलिस को मौके से राख बरामद हुई।
खिसियाई पुलिस ने खोदा पहाड़ निकली चुहिया का हवाला देते हुए राहत की सांस ली। उपनिरीक्षक अनूप सिंह ने बताया कि शनिवार की दोपहर डोहरी गांव के पास स्थित मेंन नहर में ग्रामीणों ने बोरे की झाल में शव होने की सूचना दी। बताया कि कोई व्यक्ति नहर में शव फेंक कर भाग गया है। हरकत में आई पुलिस आनन-फानन में मौके पर पहुंची तथा घंटों मशक्कत के बाद नहर से बोरे की झाल को बाहर निकलवाया तो खोलने पर उसमें से राख मिली। हलकान पुलिस ने राहत की सांस ली।