फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यालय में अनुशासन बनाए रखने के लिए सही होना चाहिए तरीका

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा (मिर्जापुर)। बच्चे कच्चे घड़े की तरह होते हैं इन्हें तराशने की जरूरत होती है। बच्चो को अनुशासन में रखना बहुत जरूरी होता है लेकिन अनुशासित बनाए रखने के लिए उन्हें दंडित किए जाने का तरीका सही होना चाहिए। यह विचार हैं शिक्षण समुदाय के प्रबुद्ध वर्ग के लोगों के जो सद्भावना शिक्षण संस्थान की घटना से मर्माहत हैं। इस मामले में अपना विचार व्यक्त करते हुए शिक्षा से जुड़े हुए लोगों ने कहा कि बच्चों को विद्यालय के बालकनी से लटकाया जाना निंदनीय कृत्य है। इस कृत्य की नगर के शिक्षण संस्थान से जुड़े हुए लोगो ने घोर निंदा की है।
विज्ञापन

नगर के डीह मोहाल में स्थित सद्भावना शिक्षण संस्थान में कक्षा दो के छात्र सोनू यादव को प्रबन्धक मनोज कुमार विश्वकर्मा द्वारा बीते 27 अक्टूबर को विद्यालय की एक मंजिला बालकनी से उल्टा लटका दिया गया था। जिसका फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसके बाद बच्चे के पिता ने आरोपी मनोज कुमार विश्वकर्मा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। इस घटना के बाद विद्यालय के प्रबन्धक मनोज कुमार विश्वकर्मा के इस अमानवीय कृत्य लोगो का जमकर विरोध किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें