फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: टांड़ में पीने को नहीं मिल रहा पानी, भटेवरा में नहीं हो रही खेतों की सिंचाई

विज्ञापन
भटेवरा में आयोजित चौपाल मे भूमि आवंटन के लिए सचिव को पत्रक देती महिला।- संवाद - फोटो : रायबरेली में शुक्रवार को शहर के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री।
विज्ञापन
मिर्जापुर। प्रत्येक विकास खंड के दो-दो ग्राम पंचायत में शुक्रवार को ग्राम चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों ने जहां जल जीवन मिशन के तहत पीने के पानी का मुद्दा उठाया। वहीं, इसके दुरुपयोग का भी मामला उठा। अधिकारियों ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्या के समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

बीडीओ सिटी मुनीश कुमार सिंह के निर्देश पर सचिव राजाराम निर्मल ने ब्लॉक क्षेत्र के टांड़ में और उमाकांत ने मगरदाकला में ग्रामीणों की फरियाद सुनी। पंचायत भवन टाड़ में हुई चौपाल में ग्रामीणों ने हर घर नल से जल योजना का मामला उठाया। कहा कि कहने के लिए तो घर के दरवाजे के सामने नल की टोटी लगा दी गई लेकिन पीने को पानी नसीब नहीं हो रहा है। ग्राम विकास अधिकारी राजाराम ने संबंधित विभाग को पत्र भेजकर समस्या के समाधान का भरोसा दिया। जिगना, छानबे ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम पंचायत सिंहावल व भटेवरा में ग्राम चौपाल का आयोजन हुआ। भटेवरा में लोगों ने प्रमुख स्थानों पर सीसी टीवी कैमरा लगवाने तथा रामादेवी, गुडिया, सुनीता, सुवराती ने जमीन आवंटन कराने की मांग की। गांव निवासिनी जयदेवी ने बताया कि गांव में जहां लोगों को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा वहीं कुछ लोग नल के पानी से खेत की सिंचाई कर रहे हैं। उन्होने इस पर रोक लगाने की मांग किया। सचिव राजेश गौतम व प्रधान विकास कुमार ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान सत्यम तिवारी सहित पंचायत सहायक, रोजगार सेवक सहित ग्रामीण मौजूद रहे। इसी तरह पहाड़ी, नरायनपुर, राजगढ़, जमालपुर, मझवां, कोन, सीखड़, पटेहरा, लालगंज व हलिया ब्लाक क्षेत्र के दो-दो ग्राम पंचायत में ग्राम चौपाल में ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें