फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दक्षिणी परिसर में सहायक अध्यापक के घर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र के बरकछा स्थित बीएचयू के राजीव गांधी दक्षिणी परिसर में बुधवार की देर रात सहायक अध्यापक के घर घुसे चोरों ने कमरे का दरवाजा बाहर से बंद करके नकदी व समान चोरी कर ले गए। जानकारी होने पर सहायक अध्यापक की सूचना पर सुरक्षाकर्मी पहुंचे। सहायक अध्यापक ने देहात कोतवाली में चोरी की तहरीर दी।
विज्ञापन

दक्षिणी परिसर की सहायक प्राध्यापक डा. अनुराधा ने बताया कि वह अपने दो बच्चों के साथ कमरे में सो रही थी। देर रात एक बजकर 45 मिनट पर घर के दूसरे कमरे से आवाज सुनाई दी। बाहर जाने का प्रयास किया तो कमरा बाहर से बंद था। बच्चो की सुरक्षा के लिए कमरा अंदर से बंद कर पति को सूचना दिया। इसके बाद 10 मिनट पर परिसर के सुरक्षाकर्मी आए। उन लोगों ने दरवाजा बाहर से खोला। बाहर आने पर देखा कि सामान बिखरा पड़ा था। चोरी दोे हजार नकदी और घड़ी चोरी कर ले गए। चोरी की घटना सीसी टीवी में रिकार्ड हो गई। सीसी टीवी में तीन चोर घर में घुसकर चोरी करते दिखाई दे रहे है। देहात कोतवाली के बरकछा में लूट के बाद चोरी करने वाले गैंग भी सक्रिय हो गए है। देहात कोतवाल सदानंद सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें