फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: खतरे के निशान से 6 मीटर नीचे बह रहा गंगा का पानी, 37 बाढ़ चौकियां बनाई गईं

विज्ञापन
विज्ञापन
गंगा का पानी अब गांवों की तरफ बढ़ रहा है। बृहस्पतिवार को चार घंटे में नौ सेंटीमीटर गंगा का जलस्तर बढ़ गया। इससे गंगा के तटवर्ती गांवों के लोगों की चिंता बढ़ गई है। मिर्जापुर नहर प्रखंड के अधिशासी अभियंता प्रमाेद कुमार बृहस्पतिवार को दो दोपहर 12 बजे गंगा का जलस्तर 71.05 मीटर दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 70.6 मीटर था। बताया कि जिले में गंगा का जलस्तर 2.25 सेंटीमीटर प्रति घंटे बढ़ रहा है। जिले में चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरे का निशान 77.724 मीटर है। गंगा का जलस्तर अभी खतरे के निशान से छह मीटर से अधिक नीचे हैं। लेकिन जिस रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है उसे लेकर प्रशासन की चिंता बढ़ गई है। बाढ़ की संभावनाओं के मद्देनजर प्रशासन की तरफ से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सदर व चुनार तहसील में बाढ़ प्रभावित 404 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 37 बाढ़ चौकियां बनाई गई हैं। कछवां में बाढ़ का पानी भटौली पक्का पुल के आसपास के गंगा तटीय इलाकों की तरफ बढ़ना शुरू हो गया है। बरैनी, अख्तियारपुर, केवटाबीर, बजहां, पसियाही, बिदापुर और धन्नूपुर गांव की तरफ पानी बढ़ने से ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई हैं। सीखड़ में गंगा का जलस्तर बढ़ने से किसान चिंतित है। विकासखंड के ज्यादातर किसानों ने गंगा तराई क्षेत्रों में मक्का, भिंडी, मूंगफली, मिर्च के साथ ही सब्जी की खेती की है। चुनार में गंगा के जल स्तर से अभी चुनार क्षेत्र में कोई गांव प्रभावित नहीं है। तहसील प्रशासन सतर्क है। क्षेत्र से संबंधित लेखपालों को समय समय पर वस्तुस्थिति की जानकारी देने के लिए प्रशासन की तरफ से निर्देशित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें