फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवा केवल उम्र से नहीं, बल्कि सोच, ऊर्जा, संघर्ष से पहचाने जाते है- संजय

विज्ञापन
-गायत्री परिवार की तरफ से आयोजित चेतना कार्यशाला में मौजूद लोग।-संवाद।
विज्ञापन
कछवां: बंधवा, जमुआं स्थित गायत्री परिवार की ओर से रविवार को युवा चेतना कार्यशाला में मुख्य अतिथि संजय सिंह ने कहा कि युवा केवल उम्र से नहीं, बल्कि सोच, ऊर्जा, संघर्ष से पहचाने जाते हैं।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में चेतना का विकास करने, उनके चरित्र निर्माण के साथ ही उन्हें राष्ट्र निर्माण की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा। अध्यक्षता गायत्री परिवार के अध्यक्ष नागेंद्र नारायण द्विवेदी ने की। मुख्य अतिथि के रूप में कैंब्रिज कॉलेज के प्रबंधक संजय सिंह ने कहा कि युवा शक्ति किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी ताकत होती है। युवाओं में चेतना का विकास करना, उनका चरित्र निर्माण करना और उन्हें राष्ट्र निर्माण के लिए तैयार करना ही आयोजनों का उद्देश्य है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि जीवन में आने वाली कठिनाइयों से घबराने के बजाय डटकर सामना करें। विशिष्ट अतिथि श्री गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज के प्रबंधक परमहंस सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में युवाओं को सही दिशा देना बेहद जरूरी है। इसी उद्देश्य को लेकर यह गोष्ठी की गई है। आज अनेक युवा सही मार्गदर्शन के अभाव में दिग्भ्रमित हो रहे हैं। ऐसे में उन्हें इससे बचाने और उनके भीतर संस्कार, अनुशासन तथा सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए सामूहिक प्रयास की आवश्यकता है। वक्ताओं ने युवाओं को शिक्षा, संस्कार, चरित्र निर्माण, अनुशासन, आत्मविश्वास और राष्ट्र सेवा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर हरिहर सिंह पटेल, इंदुमती मिश्रा, डॉ. अंजना पारासर, दिनेश चंद्र गुप्ता, प्रभारी बृजेश द्विवेदी, संरक्षक जयनारायण द्विवेदी, व्यवस्थापक राम नारायण पटेल सहित गायत्री परिवार के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें