मिर्जापुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के महर्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज के पास सोमवार की सुबह एक युवक ने गंगा में छलांग लगा दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। एनडीआएफ की टीम भी खोजबीन में जुटी। दोपहर एक बजे युवक के शव को बरामद किया गया।
रामबाग कुरैशनगर निवासी सहाबुद्दीन (30) पुत्र मोहम्मद हफीज सोमवार की सुबह घर से निकला। मंडलीय अस्पताल के पीछे महर्षि दयानंद बालिका इंटर कालेज के पास से गंगा में छलांग लगा दी। वहां मौजूद एक अधिवक्ता ने उसे गंगा में छलांग लगाते देखा। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने लोगों से पूछताछ कर उसके परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने स्थानीय गोताखारों की मदद से खोजबीन शुरू कराई। युवक की तलाश के लिए एनडीआफएफ टीम को बुलाया गया। दोपहर एक बजे गोताखोरों ने शव को खोज कर बाहर निकाला। शहर कोतवाल अरविंद मिश्रा ने बताया कि युवक मानसिक रूप से अस्वस्थ था।