थाना क्षेत्र के हनुमान पहाड़ी के पास रविवार की दोपहर 25 वर्षीय एक युवती की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। चरवाहाें की सूचना पर पहुुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए छानबीन में जुट गई। पुलिस की मानें तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ होगी।
बता दें कि अहरौरा थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर स्थित हनुमान घाटी के पास स्टेट हाईवे से सौ मीटर पूरब दिशा में स्थित झाड़ियों में जानवरों को चरा रहे चारवाहों ने रविवार की दोपहर एक युवती की लाश देखी। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को झाड़ी से बाहर निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने अनुसार युवती की उम्र लगभग 25 वर्ष है। अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
उधर, ग्रामीणों के अनुसार अर्धनग्न हाल में मिली युवती का शव देख कर लग रहा था कि उसके साथ दुराचार किया गया इसके बाद उसकी हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक दिया गया।
पुलिस ने घटना स्थल से कुछ दूरी पर युवती के कपड़े भी बरामद किए हैं। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल से कुछ दूरी पर लाल रंग की साड़ी, पेटीकोट व ब्लाउज के साथ लालरंग का पर्स भी मिला है। शव के पास एक मंगलसूत्र व पैर में बिछिया भी मिली है।