देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी ससुरालियों द्वारा एक विवाहिता को दहेज के लिए गला कसकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए मायके वालों ने पंाच लोगों के खिलाफ शनिवार को देहात कोतवाली में तहरीर दी। मायके वालों की सूचना पर पहुुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जिगना थाना क्षेत्र के बिहसड़ा गांव निवासी कंचन सेठ ने अपनी बेटी ज्योति 23 वर्ष की शादी देहात कोतवाली क्षेत्र के नकहरा गांव निवासी संजय सोनी के साथ किया था। महिला के र्भाई के अनुसार शादी के बाद से ही ज्योति के ससुराली दहेज में रुपये की मांग कर रहे हैं। न देने पर आए दिन ज्योति को प्रताड़ित करने लगे। जिसके बारे में ज्योति फोन कर अक्सर मायके वालों को बताती थी। शुक्रवार की दोपहर संजय ने फोन कर बताया कि ज्योति की तबीयत खराब है और उसे बीएचयू लेकर जा रहा था।
घर पहुंचा तो पाया कि घर पर कोई नहीं हैं। मकान में ताला बंद है। आधे घंटे बाद पति शव लेकर घर आ गया, लेकिन संजय के अलावा उसके साथ कोई नहीं था। देखा तो ज्योति की मौत हो चुकी थी। पुलिस को सूचना देकर बुलाया। बहन की दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाते हुए पति, सास, ससुर व दो ननद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।