फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खुद बनाई एक किमी सड़क

Wed, 24 Aug 2016 12:24 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
सड़क बनाते लोग
विज्ञापन
शासन से लेकर प्रशासन तक सड़क बनाने की गुहार लगा चुके ग्रामीणों की बात नहीं सुनी गई तो ग्रामीणों ने खुद चंदा एकत्र कर पांडेयपुर धौरूपुर मार्ग लगभग एक किलोमीटर तक सड़क बना डाली।  नगर के पांडेयपुर स्थित अजोरा गार्डेन में आयोजित प्रेसवार्ता केे  दौरान ग्रामीणों ने यह बात खुद बताई।
विज्ञापन



पांडेयपुर, रामकुमार मिश्रा, रत्नेश पांडेय व तरकापुर निवासी रविंद्र पांडेय व केके दूबे ने बताया कि पंाडेयपुर व धौरूपुर सड़क काफी वर्षाें से खराब है। लगभग ढाई किलोमीटर सड़क के दर्जनों स्थानों पर बड़े बड़े गड्ढे बन गए हैं। जिससे इस पर आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। बरसात के दिनों में पानी भरने पर यहां से गुजरना जान गंवाने के बराबर होता है, क्योंकि कौन कब सड़क किनारे मौजूद गड्ढे में गिर कर डूब जाए इसके बारे में पता नहीं रहता है। बताया कि सड़क बनाने की मांग नगर विधायक व मझवां के जनप्रनिधि समेत अधिकारी से कर चुके हैं लेकिन किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया।

जिससे थक कर ग्रामीणों ने खुद सड़क बनाने की ठान ली और चंदा इकटठा करना शुरू कर दिया। जहां पर सबसे अधिक सड़क खराब थी वहां पर सबसे पहले सड़क बनाने का निर्णय लिया गया। लगभग सवा लाख रुपये चंदा इकट्ठा होने पर दीपनगर कालोनी से से लेकर धौरूपुर तक लगभग एक किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया गया। जिससे अब स्थिति कुछ ठीक है। नाराज लोगों ने इस बार किसी को चुनाव के दौरान वोट नहीं देने का निर्णय लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें