फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत के लिए रास्ता रोका

Wed, 24 Aug 2016 12:20 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
घेराव
विज्ञापन
बाढ़ प्रभावित गांव बजरडीहा, धन्नूपुर व पसियाही गांव में सहायता नहीं मिलने से  नाराज बाढ़ पीड़ितों ने मंगलवार को कछवां-चुनार मार्ग को जाम कर दिया। बाढ़ इलाके का दौरा करने निकले सपा जिलाध्यक्ष को घेर लिया। नाराज ग्रामीणों ने उनको बताया कि तीनों गांव में बाढ़ का पानी घुस गया है लेकिन नावों का संचालन नहीं किया गया।  सपा नेता ने अधिकारियों से बात कर सुविधा मुहैया कराने को कहा तब लोगों ने उन्हें जाने दिया।
विज्ञापन



बजरडीहा, धन्नूपुर व पसियाही गांव में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। गांवों में पानी घुसने से इन गांवों का संपर्क मुख्य मार्ग से कट गया है। इससे लोग बाहर नहीं आ पा रहे हैं। नाव का संचालन नहंी हो रहा। इससे नाराज ग्रामीणों ने बजरडीहा गांव के सामने कछवां-चुनार मार्ग को जाम कर दिया। उसी समय गुजर रहे सपा जिलाध्यक्ष  का भी घेराव किया। उनसे कहा कि कोई सहायता नहीं मिल रही है। जिलाध्यक्ष ने उनके सामने ही अधिकारियों को फोन पर बात कर  नाव की व्यवस्था कराने और भोजन आदि सामग्री भी उपलब्ध कराने को  कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें