फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कुलपति ने मुख्यमंत्री को दी विवि की प्रगति की जानकारी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पुष्पगुच्छ देती मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शो
विज्ञापन
मां विंध्यवासिनी विवि की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने की शिष्टाचार भेंट
विज्ञापन

मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को विश्वविद्यालय के निर्माण कार्यों और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी दी।
विज्ञापन

कुलपति ने निर्माणाधीन परिसर में चल रहे कार्यों की प्रगति और आगामी शैक्षणिक सत्र में विभिन्न पाठ्यक्रमों के संचालन की तैयारियों के बारे में भी बताया। इस दौरान निर्माण कार्यों की प्रगति और निर्मित भवनों की गुणवत्ता पर चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों में निर्धारित गुणवत्ता मानकों का पालन सुनिश्चित करने पर जोर देते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया। कुलपति प्रो. शोभा गौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन से विश्वविद्यालय में चल रहे कार्यों और आगामी शैक्षणिक सत्र की तैयारियों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें