पथरहिया रोड पर सोमवार की दोपहर लगे जाम में फंसे लोग और वाहन।
- फोटो : mirzapur
चिलचिलाती धूप में नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों एवं सड़कों पर जाम लगना अब आम बात हो गई है। यातायात विभाग की लापरवाही के चलते नगरवासियों को रोजाना भीषण जाम से जूझना पड़ रहा है, बावजूद इसके महकमा बेपरवाह बना हुआ है।
नगर के बसनही बाजार, त्रिमोहानी, घंटाघर, वासलीगंज, तेलियागंज, मुकेरी बाजार, गुड़हट्टी बाजार, टटहाई रोड, अस्पताल रोड, रमईपट्टी, गिरधर चौराहा, तहसील चौराहा, रोडवेज तिराहा, इमामबाड़ा, शास्त्री सेतु सहित अन्य स्थानों पर जाम लगने से रोजाना लोग पसीने पसीने हो रहे हैं।
सोमवार को नगर के पथरहिया मार्ग पर भीषण जाम लगने से राहगीरों को असुविधा का सामना करना पड़ा। घंटो मशक्कत के बाद जाम से निजात मिल पाया। किसी चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस के नहीं रहने से बड़े वाहन धड़ल्ले से शहर में प्रवेश कर जा रहे हैं, जिससे जाम की स्थिति बन जा रही है, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ रहा है।