फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सावन का तीसरा सोमवार, हर-हर महादेव से गुंजायमान रहे शिवालय, जलाभिषेक के लिए मंदिरों में लगी रहीं कतारें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सावन के तीसरे सोमवार को भोलेनाथ के अभिषेक, दर्शन-पूजन के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। पूरे दिन हर,हर महादेव के उद्घोष से शिव मंदिर गुंजायमान रहे। गंगा घाटों पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। शिवभक्तों ने विभिन्न मंदिरों में पहुंचकर भोलेनाथ को बेलपत्र, पुष्प, भांग, धतूरा, शमी पत्र चढ़ाकर शहद, दूध और गंगाजल से अभिषेक किया।
विज्ञापन


नगर के नारघाट, पक्काघाट, बाबाघाट, संकठाघाट, सुंदरघाट, बरियाघाट, कचहरीघाट और सावित्री घाट के अलावा अन्य घाटों पर सुबह से ही गंगा में स्नान के लिए श्रद्धालु पहुंचते रहे। बरियाघाट पर गंगा में स्नान के बाद श्री ताड़केश्वर महादेव, पंचमुखी महादेव, बूढ़ेनाथ मंदिर पहुंचकर पुरुष, महिला और बच्चों ने भोलेनाथ का अभिषेक किया। बूढ़ेनाथ मार्ग स्थित बूढ़ेनाथ, मुसफ्फरगंज स्थित प्राचीन शिव मंदिर, पेहटी चौराहा स्थित नागेश्वर महादेव, घंटाघर स्थित घंटेश्वर महादेव, रमईपट्टी स्थित प्रसिद्धेश्वर नाथ महादेव का शिवभक्तों ने अभिषेक कर सुख-समृद्धि की कामना की।
इनसेट





ग्रामीण क्षेत्रों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए उमड़े शिवभक्त

फोटो- 1, 2, 3,

मिर्जापुर। सावन तीसरे सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित विभिन्न शिवालयों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। दर्शन-पूजन और जलाभिषेक का सिलसिला पूरे दिन चलता रहा। अधिकांश मंदिरों में व्रती महिलाओं की भी भीड़ रही। विंध्याचल, रामेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्री पंचमुखी महादेव, कंतित स्थित कंतितेश्वर महादेव, रामगया घाट स्थित भूतेश्वर नाथ महादेव, गजिया स्थित दुग्धेश्वर नाथ महादेव, बावली चौराहा स्थित बाबा बूढ़ेनाथ, रोडवेज स्थित श्री नंदेश्वर नाथ महादेव, मोतिया तालाब स्थित मुक्तेश्वर महादेव मंदिर के अलावा अन्य शिव मंदिरों में भी भक्तों ने जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। जिगना क्षेत्र के बाबा बदेवरानाथ मंदिर पहुंचे कांवड़ियों ने बाबा का जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने पश्चिम वाहिनी गंगा के हरगढ़, गोगांव, खैरा, बसेवरा, मिश्रपुर, डंगहर, कोठरा, गौरा, भिलगौर, चडेचा, नीबी गहरवार, नौगांव, नंदिनी घाट से जल लेकर बाबा बदेवरानाथ का अभिषेक किया। इसी तरह गौरा स्थित नगरीनाथ, हरगढ़ के विमलेश्वर महादेव, विजयपुर स्थित झोरिया महादेव, नंदिनी स्थित बुढ़ऊ महादेव, चेहरा स्थित परशुराम पुरी, चडेरुचौकटा स्थित तालेश्वरनाथ, खैरा स्थित प्राचीन शिव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। हलिया, अदवा नदी के मध्य टीले पर स्थित कोटारनाथ मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने देवाधिदेव महादेव तथा मां पार्वती अभिषेक व दर्शन पूजन किया। कांवड़ियों की भारी हुजूम उमड़ा रहा। अदलहाट, क्षेत्र के खजुरौल, समसपुर, भुइली खास, रस्तोगी तालाब, सुरहां, गोठौरा, नैठी, इब्राहिमपुर, गरौड़ी आदि गावों में स्थित विभिन्न शिवालयों में भोर से ही शिवभक्तों की भीड़ रही। प्राचीन शिव मंदिर गरौड़ी में कस्बे व गरौड़ी गांव की भीड़ सहित शिव चर्चा का कार्यक्रम हुआ।
विज्ञापन

रुद्राभिषेक के लिए उमड़ी आस्थावानों की भीड़
हाजीपुर गांव स्थित रस्तोगी तालाब स्थित शिव मंदिर पर भी आस्थावानों की भीड़ रही। शिवालयों में श्रद्धालु रुद्राभिषेक कराने में जुटे रहे। चुनार के गंगेश्वरनाथ महादेव मंदिर में जलाभिषेक और दर्शन पूजन के लिए शिवभक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। स्नान ध्यान कर लोगों ने मंदिरों में भोलेनाथ का अभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। शेरवां, रामसागर धाम स्थित शिव मंदिर, अर्धनारीश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। वहीं, चंदौली सीमा के पास गणेशपुर बंधी पर स्थित शिव-गणेश मंदिर, प्रकटेश्वर महादेव मंदिर, गड़ई नदी के तट पर स्थित तारकेश्वर नाथ महादेव, सेमरा के बूढ़वा महादेव मंदिर में भी भक्तों का तांता रहा। कछवां, प्राचीन सारनाथ शिव मंदिर समेत अन्य मंदिरों में भोलेनाथ के दर्शन के लिए लोगों की भीड़ रही।
इनसेट
माता शीतला के दर्शन को उमड़े श्रद्धालु
जिगना। सावन के तीसरे सोमवार को छानबे स्थित बड़ी माता शीतला मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। काफी संख्या में लोगों ने मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। सबसे पहले देवी भक्तों ने डेरवा पहुंचकर छोटी महारानी का दर्शन-पूजन किए। इसके बाद विजयपुर पहुंचकर मां शीतला के दर्शन-पूजन किए। महिला श्रद्धालुओं ने कड़ाही चढ़ाकर माता को हलुआ और पूड़ी का भोग लगाया। दर्शन के बाद श्रद्धालुओं ने मेले का भ्रमण कर आनंद उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें