फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: कांवड़िया बनकर चोेरी करने वाले सोनभद्र के तीन आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़िहान/ मिर्जापुर। मड़िहान पुलिस ने कांवड़िया बनकर उनके साथ सफर करते हुए रात को सोते समय मोबाइल आदि सामान चोरी करने वाले गैंग के तीन आरोपियों को कलवारी चौराहा के पास से गिरफ्तार किया। उनके पास से चोरी का सामान बरामद किया। मामले का खुलासा सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल ने किया। तीनों सोनभद्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

27 जुलाई को अहरौरा थाना क्षेत्र के खोड़िया गांव निवासी मोहित कुमार ने थाने में तहरीर देकर बताया कि अपने साथियों के साथ कांवड़ यात्रा में गंगाजल लेकर शिवद्वार मंदिर घोरवाल जा रहे थे। कलवारी बाजार में काफी थके होने के कारण गहरी नींद में सोए थे। इस दौरान अज्ञात चोरों द्वारा उनका फोन चुरा लिया गया। थाने में तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुटी। सूचना पर पुलिस ने मड़िहान क्षेत्र के कलवारी बाजार के पास से तीन आरोपी सरफराज निवासी औरही थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, सुभाष निवासी जुड़ी थाना घोरावल जनपद सोनभद्र व राजेश कुमार निवासी पटवध धरिकार बस्ती थाना चोपन जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से आठ मोबाइल, एक सोने की लॉकेट, 3200 रुपये, लेडी पर्स, घटना में शामिल ऑटो को बरामद किया गया।
कांवड़िया बनकर कांवड़ यात्रा में शामिल हो जाते थे, मौका देखकर चोरी
सीओ ऑपरेशन मुनेंद्र पाल ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि नकली कांवड़िया बनकर कावड़ यात्रा में शामिल हो जाते थे। कावड़ियों से जान पहचान कर उनके साथ यात्रा करते थे। रात में कावड़ियों के सोते समय मौका देखकर मोबाइल फोन, पैसे व आभूषण आदि चोरी कर लेते थे। चोरी के सामानों को बेचकर प्राप्त धनराशि को आपस में बांट लेते थे। आरोपी राजेश कुमार पर सोनभद्र में एनडीपीएस, गुंडा एक्ट, आयुध अधिानियम के तहत मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें