फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर भागने वाले चोरों का नहीं चला पता

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र के महामलपुर गांव के पीपरिया में तीन घरों से चोरी के बाद गृह स्वामी को गोली मारकर फरार चोरों का अब तक पता नहीं चल सका है। तीन दिन बीतने के बाद भी चोरों का पता नहीं चल सका है। घायल गृह स्वामी का वाराणसी ट्रामा सेंटर में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

क्षेत्र निवासी चंदर बिंद (45) पुत्र सामा बिंद के घर पर बृहस्पतिवार की रात को 12 बजे तीन चोर चोरी की नियत से घर में घुसे। चोर बक्सा उठाकर ले जाने लगे तो चंदर बिंद की पुत्रियों रीता व सपना की नींद, चोरी की आहट से खुल गई। पुत्रियों ने चोर-चोर चिल्लाते हुए बक्सा लेकर जा रहे एक चोर को पकड़ लिया। चोर उसके सिर में वार कर वहां से भागे तो चंदर की पत्नी मालती ने पकड़ा। उसने मालती को धक्का देकर भागने का प्रयास किया। तभी बगल के कमरे में कारपेट बुनाई कर रहे चंदर ने चोर का पीछा कर 100 मीटर दूर लवकुश गुप्ता के घर के पास से पकड़ लिया। चंदर चोर को पकड़े था, तभी चोर ने तमंचा निकालकर उसके बांए हाथ में गोली मार दी। घायल का ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। पुलिस अब तक चोरों को पकड़ने में नाकाम साबित हो रही है। थानाध्यक्ष रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि क्षेत्र के पुराने व नऐ चोर उचक्कों और बाहरी संदिग्धों को चिंहित किया जा रहा हैं। हम जल्द चोरी व गोलीकांड का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें